फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेलो इंडिया के लिए ट्रायल 19 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित होने वाले खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026 के लिए अनुसूचित जनजाति के खिलाड़ियों का चयन 19 जनवरी को लुहणू मैदान बिलासपुर में होगा। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा ने दी। उन्होंने बताया कि यह चयन प्रशिक्षण एथलेटिक्स, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी और फुटबाल खेलों में पुरुष एवं महिला (ओपन आयु वर्ग) के लिए आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनके पास वैध अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं हिमाचल प्रदेश अधिवास प्रमाण पत्र उपलब्ध होगा। प्रतिभागी खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा/दैनिक भत्ता देय नहीं होगा। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2803981 और ई-मेल shimladysso757gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें