फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया गेम्स: आइस हॉकी के लिए लद्दाख रवाना हुईं हिमाचल की महिला और पुरुष टीमें

Mon, 29 Jan 2024 05:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा

सार

2 से 6 फरवरी तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश आइस हॉकी की पुरुष तथा महिला वर्ग की टीम लद्दाख रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
आइस हॉकी पुरुष और महिला वर्ग की टीमें लद्दाख रवाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया गेम्स के तहत 2 से 6 फरवरी तक लद्दाख में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की पुरुष और महिला वर्ग की टीम रवाना हो गई है। एडीसी राहुल जैन ने सोमवार को खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश की टीमें आइस हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। विश्वास है कि खेलो इंडिया में हो रही इस प्रतियोगिता में भी हिमाचल की टीमें बेहतर प्रदर्शन करेंगी। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। दोनों टीमें राष्ट्रीय कोच अमित बेलवाल के नेतृत्व में रवाना हुई हैं। इसके साथ ही महिला वर्ग में कुंगा यंगचेन और कुंगा छोड़ोन स्पीड स्केटिंग में भाग लेंगी। पुरुष वर्ग में तंजिन भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें