शिमला। राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान में खेलो इंडिया संवाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना सहभागी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। इसके बाद स्थानीय युवा संवाद हुआ। स्वयंसेवकों और खिलाड़ियों ने खेल विकास पर चर्चा की। खेल सुविधाओं, प्रतिभा पहचान और खिलाड़ी विकास पर सुझाव लिए गए। कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। संवाद