फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में 10 किलो का गैस सिलिंडर लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंडियन ऑयल ने शिमला सहित पंजाब स्टेट ऑफिस के तहत आने वाले प्रमुख शहरों में 10 किलो का नया हल्का कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ लॉन्च किया है। इस सिलिंडर की विशेषता यह है कि बुकिंग के बाद 180 मिनट के भीतर डिलीवरी दी जाएगी। शिमला के अलावा यह सेवा चंडीगढ़, जीरकपुर, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और सुनाम में भी शुरू की है। कंपनी के अनुसार नया कंपोजिट सिलिंडर पारंपरिक स्टील सिलिंडर की तुलना में 50 प्रतिशत हल्का है। नया कनेक्शन न्यूनतम दस्तावेजों के साथ मिलेगा और बुकिंग इंडियन ऑयल वन एप या कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकेगी।इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख आशुतोष गुप्ता ने कहा कि इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ नवाचार, सुरक्षा और ग्राहक सुविधा की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी) परमेश्वर ने कहा कि नई सेवा आधुनिक उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप तैयार की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें