फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तांबे की अंगूठी रखकर, सोने की उड़ा ली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमल। शहर के मालरोड स्थित एक ज्वैलरी शॉप में एक ग्राहक ने सोने की अंगूठी चुराकर उसकी जगह तांबे की अंगूठी रख दी। इसका खुलासा स्टॉक की जांच करने पर हुआ। पुलिस ने दुकान के मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फतेह चंद बंसी लाल ज्वेलर के मैनेजर राजिंदर शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को उनकी दुकान में सोने के गहनों के रिकॉर्ड की जांच की गई। इसमें पता चला की सोने की एक अंगूठी गायब है जबकि इसकी जगह तांबे की अंगूठी रखी हुई है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो इसमें पता चला की 25 जनवरी को दोपहर 3:20 बजे एक व्यक्ति दुकान पर आया था। इसने रिकॉर्ड रजिस्टर में अपना नाम नीतिश कपूर दर्ज करवाया है। आरोप लगाया की इसी शख्स ने दुकान से करीब 11.830 ग्राम की सोने की अंगूठी चुराई है। इस अंगूठी की कीमत 1,11, 820 रुपये है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें