बिजली लाइनों की मरम्मत कार्य के चलते 20 अगस्त को बिजली बोर्ड के केलटी सब डिवीजन से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस वजह से केलटी और बरमू सहित आसपास के इलाकों में 20 अगस्त को सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि बिजली मरम्मत का कार्य जनता की सुविधा के लिए किया जा रहा है और इसी वजह से दिन के समय बिजली बाधित रहेगी।