फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में बताई कथक की समृद्ध विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के रिहर्सल हॉल में सोमवार को दो दिवसीय कथक कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को कथक की समृद्ध शास्त्रीय परंपरा और नृत्य की बारीकियों से अवगत करवाया गया। कथिका डांस फाउंडेशन एंड प्रोडक्शंस की ओर से आयोजित इस कार्यशाला के दूसरे दिन देशभर से आए 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का नेतृत्व प्रसिद्ध कथक गुरु मालती श्याम ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कथक की समृद्ध विरासत और इसकी विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। पारंपरिक नृत्य शैली की गहन समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यशाला विशेष रूप से लखनऊ घराने की बारीकियों पर केंद्रित रही। गुरु मालती श्याम के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कथक के विभिन्न पहलुओं का अभ्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें