शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में करवाचौथ पर्व को लेकर सोमवार को उत्साह देखते ही बन रहा था। बाजार में सुबह से ही खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। इस दौरान महिलाएं रेडीमेड ट्रेडिंग कपड़ों की खरीदारी करती नजर आईं। करवाचौथ को लेकर बाजार पूरी तरह सजा हुआ है। दुकानों में लाल और मैरून रंग के सूट, साड़ियों और लहंगों की विशेष मांग देखी जा रही है। इसके अलावा चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी और करवा के स्टॉलों पर भी भारी भीड़ है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में सुबह से ही भीड़ उमड़ने लग गई थी। खरीदारी कर रही महिलाओं का कहना है कि बाजार में लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब कपड़े और सामान उपलब्ध है। संवाद