शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब कार्तिकेय और मिस फेयरवेल का खिताब इशिता को मिला। मिस्टर पर्सनेल्टी भरत और मिस पर्सनेल्टी निलाक्षी को चुना गया। मिस्टर टेलेंट का खिताब समीर और मिस टेलेंट का खिताब मुस्कान को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद