फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra Suicide Case: अब मौत के सिवा मेरे पास कोई चारा नहीं... और खा लिया जहर

Sun, 20 Aug 2023 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

मौत से पहले ओंकार वीडियो में बता रहा है कि वह सास, साली और तांत्रिक से बहुत परेशान है। वे लगातार उसे धमकाते हैं और परेशान करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना शाहपुर के सिहोलपुरी गांव में ससुराल आए व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान ओंकार चंद निवासी पंचायत हाड़ा वार्ड नंबर छह के रूप में हुई है। ओंकार ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओंकार चंद ने सिहोलपुरी में ससुराल में जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


रिश्तेदार उसे सिविल अस्पताल शाहपुर ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे कॉलेज टांडा मेडिकल रेफर कर दिया। टांडा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की ओंकार की 15 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं और पत्नी काफी दिनों से मायके में रह रही थी।

मौत से पहले ओंकार वीडियो में बता रहा है कि वह सास, साली और तांत्रिक से बहुत परेशान है। वे लगातार उसे धमकाते हैं और परेशान करते हैं। अब मौत के सिवा उसके पास कोई चारा नहीं है। उसके बच्चों को भी बर्बाद कर दिया है। इसलिए उसने ससुराल आकर खुदकुशी करने का निर्णय लिया है। उसकी मौत के सिर्फ ये तीन लोग जिम्मेदार हैं। एसएचओ शाहपुर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें