शाहपुर बाजार से हटाईं अवैध रेहड़ियां
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर बाजार में रोज लग रहे जाम से निपटने के लिए अब नगर पंचायत शाहपुर की ओर से कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है। नगर पंचायत शाहपुर की टीम ने सचिव प्रदीप दीक्षित की अगुआई में मंगलवार को बाजार का दौरा किया और यहां सड़क में लगी करीब 20 रेहड़ी-फड़ी संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने सड़क खाली नहीं की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कुछ रेहड़ियों को मौके पर भी सड़क से हटाया, ताकि जाम की स्थिति ना बने। इसको लेकर नगर पंचायत के सचिव प्रदीप दीक्षित ने बताया कि उपायुक्त कांगड़ा के आदेश अनुसार शाहपुर बाजार को जाम मुक्त किया जाएगा। इसी कड़ी में यहां लगी अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी को हटाया जा रहा है। उन्होंने सभी दुकान मालिकों से भी अनुरोध किया है कि वह दुकान का सामान दुकान के भीतर ही रखें। सड़क तक दुकान का सामान ना सजाएं ताकि यहां बाजार में आने वाले लोगों को जाम में फंसना ना पड़े।