फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली में पैदल चल रहे व्यक्ति को बस ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिमला। ढली चौक पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौक के समीप पैदल चल रहे व्यक्ति को अचानक बस ने टक्कर मार दी। इस पर बस चालक और व्यक्ति के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इससे चौक पर लंबा जाम लग गया। यहां तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और बीच बचाव किया। बाद में मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है। ढली पुलिस के अनुसार इस घटना की सूचना नहीं आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें