शिमला। राजधानी में मां के दरबारों में सातवें चैत्र नवरात्र पर शहर के मंदिरों में मां के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान शहर के कालीबाड़ी मंदिर में दोपहर की पूजा और आरती में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर जोत जगदी, तेरा भोग लगदा, तेरी हो रही जय जयकार, दर्शन दो मेरी मां जैसे भजनों से गूंज उठा। मंदिरों के सुबह कपाट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। सातवें नवरात्र पर कालीबाड़ी में ढाई से तीन हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका और तारादेवी मंदिर में भी करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सातवें नवरात्र पर बीसीएस के तारा माता मंदिर में भी हजारों भक्त दर्शनों के लिए पहुंचे और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। संवाद