फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: औषधीय गुणों से भरपूर काफल फल बाजार में बिकने लगा 400 रुपये प्रति किलो, ग्रामीण बने स्वावलंबी

Sat, 25 May 2024 04:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी)

सार

जंगलों में लाल रंग के काफल फल हर किसी के मुंह में पानी ला रहे हैं। बाजार में काफल फलों के दाम 400 रुपये तक मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
औषधीय गुणों से भरपूर काफल फल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 औषधीय गुणों से भरपूर काफल के रसीले फलों से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की नाचन घाटी गुलजार हो गई है। जंगलों में लाल रंग के काफल फल हर किसी के मुंह में पानी ला रहे हैं। बाजार में काफल फलों के दाम 400 रुपये तक मिल रहे हैं। खाने में खट्टे-मीठे और रसीले काफल फल का राज किसी से छिपा नहीं हैं। काफल फल खून को बढ़ाता हैं और शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। काफल के सीजन के दौरान जंगली जानवर भी जंगलों की तरफ नहीं आते हैं। इससे फसलों और फलों की सुरक्षा रहती है। काफल नाचन क्षेत्र के अनेक गरीब लोगों की रोजी-रोटी का जरिया बना है। ग्रामीणों में धर्मी देवी, रेखा, टिभली, महंगू, मुरारी, लज्जा और हिमा देवी ने बताया कि उन्हें काफल से खूब स्वरोजगार मिल रहा है। डीएफओ नाचन एसएस कश्यप ने कहा है कि लोग काफल से स्वरोजगार अपनाए लेकिन वन संपदा का भी ख्याल रखे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें