शिमला। यूको आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार से शुरू होने वाला जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम रद्द कर दिया है। पंजीकरण के लिए एक भी महिला के न पहुंचने के कारण यह निर्णय लिया गया। इस प्रशिक्षण में 35 ग्रामीण महिलाओं को आवास सहित प्रशिक्षण देने की योजना थी। यह जानकारी संस्था के समन्वयक प्रवीण शर्मा ने दी। बरसात के मौसम के कारण रास्ते खराब हो गए हैं। इस वजह से दूरदराज के क्षेत्रों से ग्रामीण महिलाएं पंजीकरण के लिए केंद्र तक नहीं पहुंच पाईं। संवाद