फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर, कॉलेजियम ने की सिफार

Tue, 24 Nov 2026 10:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

विवेक सिंह ठाकुर ने 12 अप्रैल 2016 को प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। अब उन्हें त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन
न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह सिफारिश वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरण के परिणामस्वरूप की गई है। बता दें, विवेक सिंह ठाकुर ने 12 अप्रैल 2016 को प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी।  विवेक सिंह ठाकुर बिलासपुर जिला से हैं। विवेक ठाकुर केंद्र सरकार की ओर से बतौर सीनियर पैनल काउंसिल बनाए गए थे। वे असिस्टेंट एडवोकेट जनरल व एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। विवेक प्रदेश न्यायिक अकादमी बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें