शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला घंडल में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। तरलोक चौहान की झारखंड के मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति की सिफारिश की गई है तथा वह हिमाचल के रहने वाले हैं। सम्मान समारोह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रीति सक्सेना की अध्यक्षता में हुआ। प्रो. प्रीति सक्सेना ने उन्हें बधाई दी। प्रो. सक्सेना ने कहा कि न्यायमूर्ति चौहान ने विवि के कुलाधिपति के रूप में अपने कार्यकाल में विवि के शासी परिषद के सदस्य के रूप में विश्वविद्यालय के लिए मार्गदर्शक का काम किया है।