फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा तहसील को मिली नई एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील के स्वास्थ्य संस्थानों में 108 एंबुलेंस सेवा के अभाव के चलते शनिवार को कोटी में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने स्वास्थ्य विभाग जुन्गा को नई एंबुलेंस समर्पित की। उन्होंने एंबुलेंस की चाबी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपी। यह एंबुलेंस सांसद निधि से उपलब्ध करवाई गई है। हर्ष महाजन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से कथित तौर पर परेशान है। प्रदेश के 11 जिला परिषदों में से 10 पर भाजपा काबिज है। उन्होंने विभिन्न विभागों में 1.27 लाख पद रिक्त पड़े हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया, जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन, राजमाता विजय ज्योति सेन, पंचायत प्रधान प्रतिभा शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें