फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में होगा 12 वर्ष की प्रगति का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण 15 जून को शिमला एयरपोर्ट (जुब्बड़हट्टी) पर यात्री सुविधा दिवस मनाएगा। यह आयोजन बारह वर्षों में नागरिक उड्डयन क्षेत्र द्वारा यात्री सुविधाओं के विस्तार और सेवाओं में हुए सुधारों को समर्पित होगा। इस दौरान हवाई यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और यात्री अनुकूल बनाने के लिए किए गए प्रयासों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर शिमला एयरपोर्ट में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। यात्रियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा वंदे मातरम का सामूहिक गायन, एयरपोर्ट परिसर में स्वच्छता अभियान और बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में एयरपोर्ट के सफाई कर्मचारियों और महिला कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए पारंपरिक नाटी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। शिमला एयरपोर्ट जुब्बड़हट्टी के विमानपत्तन निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि यात्रियों के प्रति प्रतिबद्धता, सेवा गुणवत्ता और जनसहभागिता को मजबूत करने का भी अवसर होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें