फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ज्वार-रागी के हलवे ने किया आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी में शुक्रवार को मिलेट्स और बेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण केंद्र के कमान अधिकारी एवं उपकमांडेंट (संचार) नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मोटे अनाज से तैयार विभिन्न पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत कर पाककला, रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान रागी के लड्डू, खीर और ज्वार-रागी के मिश्रण से तैयार हलवे ने विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। वहीं बेकिंग प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी पाककला का प्रदर्शन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें