फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ब्रिटिश हाई कमीशन और हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात

Fri, 23 Feb 2024 03:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रतिनिधिमंडल ने 7 मार्च 2024 को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में यूके-एचपीसीए की ओर से आयोजित रिसेप्शन के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया। यह रिसेप्शन भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों के बीच पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन आयोजित होगा। 
विज्ञापन
ब्रिटिश हाई कमीशन और एचपीसीए के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटिश हाईकमीशन के डिप्टी हेड ऑफ मिशन अमनदीप ग्रेवाल, और राजनीतिक, प्रेस  और परियोजना सलाहकार राजिंदर एस नगरकोटी शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने 7 मार्च 2024 को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में यूके-एचपीसीए की ओर से आयोजित रिसेप्शन के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया।  यह रिसेप्शन भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों के बीच पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन आयोजित होगा।  रिसेप्शन का उद्देश्य, ब्रिटिश और हिमाचली खाने को प्रदर्शित करना है। साथ ही यूके तथा हिमाचल प्रदेश के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देना है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अलेक्स एलिस, ब्रिटिश हाई कमीशनर टू इंडिया भी इस रिसेप्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वाहन, पर्यटन, और जल संरचनाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ब्रिटेन के साथ सहयोग का अन्वेषण करने के लिए उत्साह जताया। उन्होंने ब्रिटेन की इन क्षेत्रों में विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए राज्य सरकार के साथ निकटता से सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मुद्दों पर ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ आगे भी बैठकें जल्द ही होंगी। एचपीसीए के निदेशक सुरिंदर ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच को देखने के लिए एक निमंत्रण भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें