फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फागू में रोजगार मेला 27 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 27 जुलाई 2026 को हॉलिडे इन रिजॉर्ट फागू (ठियोग) में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान होटल से जुड़े 23 विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। भर्ती प्रक्रिया में फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर के पांच, फ्रंट ऑफिस स्टाफ के छह, फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के सात तथा कॉमिस-एक, कॉमिस-दो और कॉमिस-तीन के पांच पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 18,881 रुपये से 25,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें