फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Alert: कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 350 पदों के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

Sat, 03 Jun 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड टूटू जिला शिमला की ओर से सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के महिला व पुरुष के 350 पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
नौकरी के लिए साक्षात्कार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड टूटू जिला शिमला की ओर से सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के महिला व पुरुष के 350 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 13 जून को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 14 को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर, 15 को उप रोजगार कार्यालय जवाली और 16 जून को उपरोजगार कार्यालय ज्वालामुखी में साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बताया कि पुरुष आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और 10वीं पास, कद 5 फुट 7 इंच, वजन 60 किलोग्राम से अधिक और महिला आवेदकों की लंबाई 5 फुट 3 इंच, वजन 48 किलोग्राम से अधिक और आयु 20 वर्ष से 38 वर्ष रखी गई है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से ईएसआई, ईपीएफ और ठहरने की सुविधा और प्रतिमाह 12 से 22 हजार तक वेतन दिया जाएगा। चयनित उनका कार्यस्थल हिमाचल, पंजाब और हरियाणा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें