फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जीयानंद बने हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का जिला सम्मेलन सोमवार को संजौली के राज्य कार्यालय में हुआ। सम्मेलन में 20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष जीयानंद शर्मा को चुना गया। उपाध्यक्ष सतेंद्र चौहान, सचिव नवीन शर्मा, सह सचिव होशियार सिंह, जगदीश और सीमा चौहान और कोषाध्यक्ष सुरेश पुंडीर चुनेे। कमेटी के सदस्यों के रूप में मनोज, जोगिंद्र सिंह, डॉ. बलदेव नेगी, सुमित्रा चंदेल, कपिल शर्मा, सुनील वशिष्ठ, पूनम शर्मा, हीरानंद शांडिल, प्रदीप ठाकुर, रविंद्र सिंह राठौर, डीके नेगी, विद्या चौहान डॉ. रीना सिंह को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि समिति का राज्य सम्मेलन 9 और 10 दिसंबर को मंडी में होगा। सम्मेलन में जिले से 10 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि समिति आने वाले समय में वैज्ञानिक चेतना के लिए विशेष अभियान चलाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भूरेटा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें