जुन्गा (शिमला)। शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र भोटका को जिला प्रवक्ता के तौर पर मनोनीत किया है। भोटका इससे पहले कसुम्पटी भाजपा मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता भी हैं। जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए जितेंद्र भोटका ने पार्टी नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे कर्मठता और ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। संवाद