फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Mains Results : हिमाचल प्रदेश में वर्णिका मोंगरा ने किया टॉप

Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला 

सार

  • वर्णिका ने 99.821 पर्सेंटाइल अर्जित किए।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार रात को जेईई मेंस के नतीजे घोषित कर दिये। हिमाचल प्रदेश में वर्णिका मोंगरा ने टॉप किया है। वर्णिका ने 99.821 पर्सेंटाइल अर्जित किए। 20 से 27 जुलाई तक देशभर में परीक्षा का आयोजन हुआ था। करीब 7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। देश के 17 विद्यार्थियों ने बीई और बीटेक परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

 

एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2021: ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • 'जेईई मेन 2021 रिजल्ट' नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आपका जेईई मेन 2021 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए परिणाम का प्रिंट ले लें।

अगस्त और सितंबर में होगी सत्र 4 की परीक्षा

गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जेईई मेन सेशन 4 का आयोजन 26 अगस्त, 27, 31, 1 और 2 सितंबर को होगा। जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें