सुन्नी (शिमला)। सुन्नी भज्जी क्रिकेट क्लब की ओर से सुन्नी कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को जेडीबी और वाईडीटी कोटी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ पहला मुकाबला जेडीबी और ब्रदर इलेवन करला के बीच खेला गया। इस दौरान जेडीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला स्टार लॉयन और वाईडीटी कोटी के बीच हुआ। इसमें वाईडीटी कोटी ने स्टार लॉयन को हराया। तीसरा मुकाबला रॉक स्टार कांगड़ी और एवाईएम मंडप के बीच खेला गया। इसमें रॉक स्टार कांगड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को मात दी। चौथा मुकाबला जेडीबी और वाईडीटी कोटी के बीच खेला गया। इस मैच में वाईडीटी कोटी ने जेडीबी को पराजित किया। सुन्नी भज्जी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष पद्मदेव ने बताया कि आने वाले दिनों में टूर्नामेंट में और भी रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। इस अवसर पर क्लब के उप अध्यक्ष विश्वास शर्मा और सचिव भीष्म हिमराल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।