फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चियूनी बस स्टैंड के समीप लोक निर्माण विभाग जंजैहली की जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Tue, 09 Apr 2024 01:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)

सार

जंजैहली की जेसीबी मंगलवार सुबह चियूनी बस स्टैंड के पास सड़क से नीचे लुढ़कने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
जंजैहली की जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग जंजैहली की जेसीबी मंगलवार सुबह चियूनी बस स्टैंड के पास सड़क से नीचे लुढ़कने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि जेसीबी में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रूप सिंह(56) पुत्र हरि सिंह के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान  डिंपल कुमार(22) पुत्र दीप कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोटमोर्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी करसोग ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार लोनिवि जंजैहली की जेसीबी चियूनी में अपने काम पर जा रही थी। इस दौरान मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इससे चालक की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें