फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार तीन मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला ने जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया है। 36 पदों पर की जाने वाली इस भर्ती के लिए तीन मार्च को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय शिमला में साक्षात्कार होंगे। इसके लिए वही पात्र होंगे जो जेबीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2017 के तहत निर्धारित योग्यता को पूरी करते हों। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की अधिसूचना दिनांक 28 जून 2018 के अनुसार 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक और शिक्षा स्नातक (बीएड) की योग्यता पूरी करते हों। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर अभ्यर्थी टेलीफोन नंबर 0177-2658854 पर संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें