फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी की धरोगड़ा के जयेश बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी/शिमला। जिले की सुन्नी तहसील की धरोगड़ा पंचायत के नतराड़ गांव के जयेश वर्मा ने पहले प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा पास कर ली है। 23 वर्षीय जयेश वर्तमान में चंडीगढ़ में अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं। जयेश ने बताया कि उनकी कड़ी मेहनत और माता-पिता के मार्गदर्शन से ही उनका यह सपना सच हो पाया है। जयेश के पिता प्रेम वर्मा भी सीए, मां मीना वर्मा शिक्षिका और बहन रुपांशी एमएनसी में कार्यरत हैं। पिता प्रेम वर्मा ने कहा कि चचेरे भाई दिशांत वर्मा के बाद जयेश परिवार में तीसरे सीए बने हैं। माता मीना ने कहा कि एक युवा की मेहनत ने साबित कर दिया कि सपने छोटे गांवों से भी बड़े हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें