फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीडीयू अस्पताल आ रहे पीलिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल में पीलिया के मरीज आने लगे हैं। अस्पताल में एक-दो पीलिया से ग्रसित मामले हर रोज आ रहे हैं। यह मामले अलग-अलग जगहों से हैं। बुधवार को भी पीलिया का एक मामला सामने आया। मरीज ने टेस्ट के लिए सैंपल दिए हैं, जिसके बाद पीलिया की स्थिति स्पष्ट होगी। चिकित्सकों के अनुसार लीवर में बिलीरुबिन की अधिक मात्रा होने पर व्यक्ति पीलिया से ग्रसित पाया जाता है। मरीज थकान, उल्टी और आंखों में पीलापन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच के बाद उनमें बिलीरुबिन की अधिक मात्रा पाई जा रही है। डीडीयू अस्पताल की मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सोनिया ने कहा कि अस्पताल में बिलीरुबिन की अधिक मात्रा से पीड़ित एक मरीज पहुंचा। प्रारंभिक जांच के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया है। मरीज में पीलिया के लक्षण भी पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें