125 रुपये प्रतिकिलो बिका जापानी फल
- फोटो : संवाद
जिला कुल्लू के प्रवेशद्वार पर भुंतर सब्जी मंडी में मंगलवार को जापानी फल 125 रुपये प्रतिकिलो बिका है। जापानी फल का सीजन इन दिनों अंतिम दौर में है। इसके बावजूद बागवानों को जापानी फल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। सब्जी मंडी भुंतर आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि व्यापारियों में जापानी फल की खूब डिमांड है, जिसका फायदा बागवानों को मिल रहा है।