शिमला। नेशनल पब्लिक स्कूल रामनगर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और गोकुल की झांकियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और संदेश पर आधारित गीत और भजन भी प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रबंधन ने बच्चों को सत्य, कर्म, प्रेम, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। एमडी सुरेश सांख्यान और प्रधानाचार्य प्रोमिला शर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। संवाद