फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ब्लू बेल्स स्कूल में मनाया जन्माष्टमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल शोघी में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक वेश धारण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने कृष्ण भजनों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के वेश में सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने श्रीकृष्ण के जीवन से सीख लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने बच्चों को श्रीकृष्ण के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें