फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जेसीबी स्कूल में मनाया जन्माष्टमी उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के जेसीबी विद्यालय के परिसर में वीरवार को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक कुशल मल्होत्रा और प्रधानाचार्य रेखा बाली ने इस मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की विशेष सराहना की। जन्माष्टमी पर्व को लेकर विद्यालय में विशेष तैयारियां की गई थीं। पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रंग में रंगा हुआ था। बच्चों की राधा-कृष्ण वेशभूषा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें