फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व टुटू के लक्ष्मीनारायण मंदिर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी भव्य और मनमोहक झांकियां निकाली गई जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया गया। इस दौरान महिलाओं सहित युवतियां कान्हा के भजनों पर खूब झूंमी। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पार्षद मोनिका भारद्वाज और मंदिर सभा के सचिव विवेक शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें