फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूरा वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से सराबोर नजर आया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक वेशभूषा पहनकर कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एमके शर्मा, श्रीमती अनुराधा शर्मा, समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर जय श्री कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें