फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 12 जिलों में इस दिन होगा जनमंच कार्यक्रम, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Fri, 30 Oct 2020 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
जनमंच कार्यक्रम का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच देश भर में लगे लॉकडाउन के चलते हिमाचल में फरवरी से बंद जनमंच कार्यक्रम 8 नवंबर से दोबारा शुरू हो रहा है। लोगों की समस्याएं एक बार फिर घर-द्वार हल करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री पहुंचेंगे। इसे हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने जनमंच कार्यक्रमों की अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार शिमला के ठियोग, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह चंबा के पांगी में लोगों की समस्याएं 8 नवंबर को हल करेंगे। इसके अलावा शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सिरमौर के रेणुका, जनजातीय और तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के काजा में मौजूद रहेंगे। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मंडी के पधर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ऊना के हरोली, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह कुल्लू, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल किन्नौर, ऊर्जा मंत्री सुखराम सोलन के अर्की, वन मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा के बैजनाथ, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग हमीरपुर के बड़सर और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज बिलासपुर सदर के जनमंच में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें