फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 10 जिलों में 14 फरवरी को जनमंच, जानें कहां कौन सुनेगा जन समस्याएं

Sat, 13 Feb 2021 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कोरोना की वजह से 11 महीने से बंद जनमंच कार्यक्रम रविवार को हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में आयोजित किया जाएगा। सरकार ने पहले 30 जनवरी को जनमंच कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने का फैसला लिया था लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया था। जयराम सरकार का यह 22वां जनमंच कार्यक्रम है। जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति में अभी जनमंच कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


कौन कहां सुनेगा जन समस्याएं
चंबा : विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार 
सोलन : शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज 
हमीरपुर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी 
सिरमौर पांवटा : तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा  
शिमला बसंतपुर : हिमाचल वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती 
कांगड़ा देहरा :  शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर 
कुल्लू मनाली : स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल 
बिलासपुर नयनादेवी जी : ऊर्जा मंत्री सुखराम 
मंडी बल्ह : वन मंत्री राकेश पठानिया 
ऊना चिंतपूर्णी : खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें