शिमला। राजधानी के संजौली बाजार में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस खराब होने से यातायात प्रभावित रहा। बस लक्कड़ बाजार से वाया संजौली चौक से होते ढली बस अड्डे जा रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बस संजौली बाजार में सड़क पर अचानक खराब हो गई। इस दौरान ट्रैफिक जवानों ने यातायात को एकतरफा सुचारु किया। वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा गया। बाद में पुलिस क्रेन की मदद से खराब वाहनों को सड़क से किनारे हटाकर यातायात को बहाल किया गया। इस दौरान लोगों को जाम से परेशानी हुई। संवाद