फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections Result: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव नतीजों पर इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा

Tue, 08 Oct 2024 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि  चुनाव परिणामों से पहले सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनाते हुए दिखा रहे थे, जो गलत साबित हुए हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के नेतृत्व पर हरियाणा के लोगों ने भरोसा जताया है। चुनाव परिणामों से पहले सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनाते हुए दिखा रहे थे, जो गलत साबित हुए हैं। यहां जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को अपना जनादेश दिया है। यह केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने बेहतरीन परफॉर्म किया है।

विज्ञापन


मंडी व पंडोह में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तालाबाजी को लेकर प्रदेश की जनता में गुस्सा है। जनता की सुविधा के लिए खोले गए संस्थानों में ताला जड़ने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। इन संस्थानों को बंद करने से जनता की मुश्किलें बढ़ी हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 16 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में यह आंकड़ा 10 लाख के पार जा चुका है। युवाओं में पार्टी की डिजिटल सदस्यता लेने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा, मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

चुनावी रुझानों पर जगत सिंह नेगी ने ये कहा
चुनावी रुझानों पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हरियाणा में समाज का कोई भी वर्ग भाजपा सरकार से खुश नहीं है। इसके बावजूद अगर विधानसभा चुनाव में भाजपा आगे चल रही है तो यह लोकतंत्र के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खुलेआम कह रहे थे कि जैसा छत्तीसगढ़ में होगा वैसा हरियाणा में भी होगा। कुछ गड़बड़ हो सकती है। ईवीएम में बदलाव हो सकता है या कुछ और, यह जांच का विषय है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाकर लोगों को लोकतंत्र की प्रक्रिया से बाहर कर दिया। लद्दाख के लोगों ने दिल्ली की ओर पदयात्रा निकाली। अगर इन इलाकों में भी भाजपा को बहुमत मिलता है तो यह लोकतंत्र के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

हरियाणा में मोदी की गारंटी का मैजिक चला: राजेंद्र राणा
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हरियाणा में शानदार जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व को बधाई दी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनता के लिए मोदी की गारंटी ही सर्वोच्च है और भाजपा ही विकासोन्मुखी और जनहितैषी शासन दे सकती है। राजेंद्र राणा ने कहा कि इन चुनावों में हरियाणा की जनता ने हिमाचल में कांग्रेस की ओर से दी गई झूठी गारंटियों का हश्र देखकर कांग्रेस पर कतई भरोसा नहीं किया और पूरे प्रचार के दौरान हरियाणा से कांग्रेस के प्रत्याशी हाईकमान को यही संदेश भिजवाते रहे कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू को उनके क्षेत्र में जनसभा के लिए ना भेजा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें