फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जयराम बोले- जनता की भावना यही कि चुनाव बार-बार ना हो, ताकि काम करने को मिले स्थिर वातावरण

Thu, 19 Jun 2025 03:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वाभाविक रूप से इस बात को लेकर पूरे देश और प्रदेश में बड़े रूप में एकजुटता है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वाभाविक रूप से इस बात को लेकर पूरे देश और प्रदेश में बड़े रूप में एकजुटता है। पार्टियों का अलग-अलग मत हो सकता है लेकिन देश की जनता की भावना यही है कि चुनाव बार-बार ना हो, चुनाव का खर्च बार-बार ना हो... ताकि प्रदेश और देश में काम करने के लिए एक स्थिर वातावरण मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वभाव है कठिन और जटिल काम करना। यह भी वह कठिन काम है, जिसके बारे में देश सोचता था लेकिन आगे कदम बढ़ाने के लिए कोई सरकार तैयार नहीं थी... संयुक्त संसदीय समिति ने आज हिमाचल प्रदेश में हमारी राय लेने आई थी... हमारी पार्टी साफ तौर पर इस पक्ष में हैं और हमने इस बिल का अभिनंदन किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें