फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जयराम ठाकुर बोले- मोदी को मिले जनसमर्थन से इंडिया गठबंधन में बढ़ी खींचतान

Tue, 05 Dec 2023 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रेस बयान में जयराम ने कहा कि देश में अराजकताओं को बढ़ावा देने वाली पार्टियों द्वारा बनाया घमंडिया यानी इंडी गठबंधन के भीतर घमासान मचा है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में लोगों के प्रधानमंत्री को दिए गए जनसमर्थन से कांग्रेस में चल रहा आंतरिक घमासान सतह पर आ गया है। सभी को यह पता चल गया है कि देश न तो भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ा है, न ही विकास के विरोधियों के साथ और न ही झूठी गारंटियों के साथ। प्रेस बयान में जयराम ने कहा कि देश में अराजकताओं को बढ़ावा देने वाली पार्टियों द्वारा बनाया घमंडिया यानी इंडी गठबंधन के भीतर घमासान मचा है। सब हार का ठीकरा एक-दूसरे पर ही फोड़ रहे हैं। हाल ही में आए विधानसभा चुनावों के परिणामों ने आने वाले लोकसभा चुनावों की कहानी भी कह दी है। देश का दुनिया भर में मान-सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आसपास भी कोई विपक्षी नेता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें