फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जगत नेगी बोले- एचपीएआईसी का एचपीएमसी में होगा विलय

Sat, 06 Jan 2024 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कृषि उद्योग निगम सीमित (एचपीएआईसी) का बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (एचपीएमसी) में विलय किया जाएगा।
विज्ञापन
जगत नेगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कृषि उद्योग निगम सीमित (एचपीएआईसी) का बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (एचपीएमसी) में विलय किया जाएगा। शनिवार को एचपीएआईसी की समीक्षा बैठक में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने विलय की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचपीएआईसी की संपत्ति तथा कर्मचारियों को एचपीएमसी में समायोजित करने से कार्य क्षमता बढ़ेगी और बागवानों को बेहतर विपणन सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एचीपीएआईसी के 19 बिक्री केंद्र हैं, रामपुर के सराहन में एक अन्य बिक्री केंद्र खोलना प्रस्तावित है। एचपीएआईसी की प्रबंध निदेशक रीमा कश्यप ने बैठक का संचालन किया। बैठक में सचिव बागवानी सी पॉलरासु, निदेशक कृषि कुमुद सिंह, निदेशक पशुपालन डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक बागवानी हेम चंद शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें