आईपीएस अधिकारी संदीप कुमार धवल
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी संदीप कुमार धवल को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर तैनात किया है। इस संबंध में सोमवार को गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई। संदीप धवल को साल 2020 में सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण अधिकारी पदक से नवाजा गया था।