फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध मौत का मामला: तीन और युवक हिरासत में, अबतक 10 पकड़े; कांगड़ा पुलिस करेगी जल्द खुलासा

Sat, 05 Sep 2026 11:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा में एक 16 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। पुलिस ने पहले सात युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। शनिवार को तीन और युवकों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबागांव खंड की सोल वनेहड़ पंचायत के 16 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच निर्णायक दौर में पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा और बैजनाथ के डीएसपी शनिवार को स्वयं लंबागांव थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का रिकॉर्ड खंगालने के साथ मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पहले सात युवकों को डिटेन कर पूछताछ की थी, जबकि शनिवार को तीन और युवकों को डिटेन किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा के अनुसार इन तीनों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच के अंतिम पड़ाव में है और रविवार शाम तक मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तक पुलिस को युवक के अपर लंबागांव से सुजानपुर तक जाने की कई महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी थीं। हालांकि, इसके बाद युवक वापस अपर लंबागांव कैसे पहुंचा, इस कड़ी को जोड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। शनिवार को डिटेन किए गए तीन युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस को इस संबंध में भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा के लंबागांव थाने पहुंचने से मामले की जांच को लेकर पुलिस की गंभीरता साफ नजर आई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अब तक हुई जांच, सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवक की मौत से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ में सामने आए तथ्यों और अन्य साक्ष्यों को आपस में जोड़कर घटना की कड़ियां तलाश रही है। शनिवार को मिले नए सुरागों के बाद पुलिस को मामले के जल्द सुलझने की उम्मीद है।

उधर, 16 वर्षीय युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। अब पुलिस की जांच में सामने आ रहे नए तथ्यों और रविवार को होने वाले संभावित खुलासे पर क्षेत्रवासियों की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें