फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक करोड़ की चिट्टा तस्करी के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ वित्तीय जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का हुआ था खुलासा
विज्ञापन

नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर किया जाएगा जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में पकड़ी गई चिट्टे की सबसे बड़ी खेप के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वित्तीय जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। पुलिस अब नशा तस्करी के मामले के साथ ही आरोपियों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों का पता लगाकर उन्हें जब्त करने का काम करेगी। शोघी के तारादेवी के समीप पकड़ी गई 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक की आंकी गई है। मामले में हरियाणा और पंजाब के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में वित्तीय जांच का दायरा आरोपियों के संबंधित राज्यों तक पहुंच गया है। इससे पहले भी नशा तस्करी के मामलों में कई लग्जरी गाड़ियां, फ्लैट, प्लॉट समेत नकदी और सोने के आभूषण जब्त किए जा चुके हैं। मामला 03 अगस्त का है जब शोघी के समीप पुलिस ने विजय कुमार को सूचना के आधार पर 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। विजय से जुड़े बैकवर्ड लिंकेज पर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की तो इसके तार पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के तरनतारन से जुड़े। इसी आधार पर पुलिस ने शुभकरमन सिंह उर्फ सुल्तान निवासी जिला तरनतारन, पंजाब को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया था कि विजय को चिट्टे की खेप शुभकरमन सिंह उर्फ सुल्तान ने उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए पूछताछ और तकनीकी पहलुओं के आधार पर मामले में एक अन्य महत्वपूर्ण आरोपी आजाद सिंह निवासी नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा की भूमिका सामने आई। स्पेशल सेल की टीम ने आजाद सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद भागने में कामयाब हो गया। जांच में पता चला कि आरोपी देश छोड़कर अबूधाबी भागने की तैयारी कर रहा था और उसने पासपोर्ट व टूरिस्ट वीजा भी बनवा लिया था। तकनीकी निगरानी के आधार पर स्पेशल सेल ने आरोपी की लोकेशन अहमदाबाद, गुजरात में ट्रेस की तथा गुजरात पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर आरोपी आजाद को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अबूधाबी भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि चिट्टा तस्करी के इस मामले बड़े अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपियों की नशे से अर्जित संपत्तियों का पता लगाने के लिए वित्तीय जांच शुरू की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के साथ ही उनकी नशे से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें भी जब्त कर रही है जिससे नशा तस्करों पर चारों तरफ से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें