फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जांच कमेटी ने किया टुटीकंडी पार्किंग का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर की टुटीकंडी पार्किंग में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने और गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा न देने के आरोपों की जांच के लिए नगर निगम की गठित कमेटी ने शुक्रवार को मौके का दौरा किया। संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने इस पार्किंग की सभी मंजिलों पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग संचालक ने बताया कि कहां कितनी गाड़ियों के लिए सुविधा दी जा रही है। निगम के अनुसार इस पार्किंग से किराया समय पर मिल रहा है। हालांकि, निगम ने जब इस पार्किंग को ठेकेदार को सौंपा था तब यहां से जाखू के लिए रोपवे बनना था। लेकिन अब यह प्रोजेक्ट रद्द हो गया है। रिहायशी इलाका न होने से यहां कम ही गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। ठेकेदार ने भी पार्किंग से हो रहे नुकसान को लेकर निगम को जानकारी दी है। इस जांच कमेटी में नगर निगम के तीन पार्षद भी शामिल हैं। अब यह कमेटी रिपोर्ट तैयार करेगी और इसे सदन में पेश करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें