फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जांच कमेटी ने किया सीवरेज के काम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के टुटू और मज्याठ वार्ड में चल रहे सीवरेज लाइन बिछाने के काम का नगर निगम की जांच कमेटी ने वीरवार को निरीक्षण किया। पार्षद अनीता शर्मा की अगुवाई वाली जांच टीम ने वार्ड के भीतर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कमेटी ने पाया कि वार्ड में लाइन बिछाने का काम बेहद सुस्त गति से चल रहा है। इसमें तेजी लाने की जरूरत है। इसके अलावा कुछ एक जगह लोग भी काम में अड़ंगा डाल रहे हैं। इस जांच कमेटी में पार्षद वीरेंद्र ठाकुर, दिलीप थापा और मोनिका भारद्वाज भी शामिल थे। मौके पर पेयजल कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया था। अब यह जांच कमेटी नगर निगम महापौर को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। बीते माह सदन में स्थानीय पार्षदों ने सीवरेज लाइन के काम में देरी करने का मामला उठाया था जिसके बाद यह जांच कमेटी बनाई गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें