शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में बुधवार को एमटेक के नए विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्र 2026-28 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही तकनीकी शिक्षा, शोध गतिविधियों और कौशल विकास के महत्व से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण से परिचित करवाना और उच्च तकनीकी शिक्षा के दौरान उपलब्ध अवसरों की जानकारी देना रहा। संवाद